Sunday, November 27, 2016

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएँ ?

दोस्तों आज़ ऑनलाइन पैसे कामना' कोई बड़ी बात नहीं है हर एक आदमी जो थोड़ा सा भी इन्टरनेट चलाना  जनता है वह आसानी से पैसे कमा सकता है। मै आपको और लोगो की तरह कोई बेफिजूल की स्कीम नहीं बताऊंगा बल्कि कुछ ऐसे वैध तरीके बताऊंगा जिससे की आप आसानी से पैसे कमा सकेंगे।

इसमें न तो आपको किसी सर्विस का प्रमोशन करना है न ये वन टाइम इनकम होगी मतलब आपकी एक बार थोड़ी सी की हुई मेहनत आपको हमेशा पैसा कमा के देगी। इससे पहले की मै आपको आगे बताऊ मै आपको बता देना चाहता हूँ की इसमें शुरु में थोड़ी मेहनत लगेगी लेकिन एक बार आप पैसा कमाना सीख गए तो आपको मजा आने लगेगा लेकिन तब तक आपको थोड़ा सा परिश्रम करना पड़ेगा और अपने धैर्य को बनाये रखना होगा। मै ऐसा इसलिए कह रहा हू क्योंकि जो लोग इस काम में अपना धैर्य नहीं खोते है वह अंततः सफल हो जाते है।

बाकि लोग ये कह कर इस काम को छोड़ देते है कि ये सिर्फ बेवकूफी है या ये मेरे बस का नहीं है  जबकि यह इतना कठिन भी नहीं है जब मैंने ये काम शुरु किया था तब मेरे दोस्त भी मुझे यही सलाह देते थे की इस काम में कोई पैसा नहीं है लेकिन मैंने किसी की बात नहीं सुनी क्योंकि मुझे पता था की अंततः मै सफल होऊंगा और मै हुआ भी। मै झूठ नहीं बोलना चाहूंगा इसलिए मै बता देता हू की मैंने एक साल तक मेहनत की जिसके बाद मै अच्छी खासी कमाई करने लगा और आज मै हर महीना कम से कम 1 लाख से 120000 रुपये महीना कमाता हूँ ।

यह मेरी प्रोफेशनल वेबसाइट नहीं है और न ही मै हिंदी में लिखने में कम्फ़र्टेबल हू। और यह पोस्ट मैंने इसलिए लिखा क्योंकि मै हिंदी में लिखने की प्रैक्टिस कर रहा हू। पहले मैंने सोचा की कोई ऐसी ही पोस्ट लिख दू फिर सोचा क्यों न मै एक ऐसी पोस्ट लिख दू जो शायद किसी के काम ही आ जाये। मै एक बात और बता देना चाहूंगा की अगर आप सोच रहे हो की मै इतना परोपकारी क्यों बन रहा हू तो मै आपको बता दू की अगर आप इस पोस्ट तक बिना गूगल या किसी अन्य सर्च इंजन के माध्यम से पहुचे है तो आप पहले ही मुझे पैसे कमा के दे चुके है।


तो अब हम अपने मुद्दे पर आते है कि हम ऑनलाइन पैसे कैसे कमा सकते है ?



ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे आसान और बेहतर तरीका है की हम अपनी एक वेबसाइट बनाये। मेरे कई नॉन टेक्निकल दोस्त इस बात को सुन कर ही घबरा गए होंगे तो मैं उन्हें बताना चाहूंगा की आज वेबसाइट बनाना बहुत ही आसान है और दो पांच मिनट से ज्यादा नहीं लगता है वेबसाइट बनाने में। अब मेरे कुछ भाइयो के दिमाग में आया होगा कि टाइम नहीं तो पैसा तो लगता ही होगा। लेकिन ऐसा भी जरूरी नहीं है क्योंकि आप अभी नए है तो मैं आपको प्रोफेशनल वेबसाइट बनाने की नहीं कहूंगा। अभी के लिए आप नार्मल फ्री वेबसाइट बनाये जैसी की यह वेबसाइट है और जब आप इससे मतलब भर कमाई करनेलगेंगे तब आप इसे प्रोफेशनल वेबसाइट बना लेना।

फ्री वेबसाइट कैसे बनाये ? 


फ्री वेबसाइट बनाने के लिए बहुत सी ऑनलाइन सर्विसेज उपलब्ध है जहाँ आप आसानी से एक फ्री वेबसाइट बना सकते है इनमें से दो बहुत ही फेमस है एक है गूगल द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सर्विस www.blogger.com और दूसरी है www.wordpress.com . हलाकि यह दोनों बहुत ही फेमस है लेकिन मै आपको blogger यूज़ करने के लिए रिकमेंड करूँगा क्योंकि वह फ्री वेबसाइट्स के लिए बेहतर सर्विस है जबकि wordpress पेड या प्रोफेशनल के लिए बेहतर है।


ब्लॉगर द्वारा फ्री वेबसाइट कैसे बनाये ?


  • www.blogger.com वेबसाइट पर जाये। 
  • अगर आपका पहले से गूगल अकाउंट है तो आपको रजिस्टर करने की जरूरत नहीं। नहीं तो नया अकाउंट बनाये। 
  • अकाउंट बनाने के बाद आप जब लॉगिन करेंगे तो आपके अकॉउंट में New Blog क्रिएट करने का एक ऑप्शन होगा। आप उस ऑप्शन को क्लिक करके नया ब्लॉग बनाये। ब्लॉग वेबसाइट को  ही बोलते है जैसे की यह एक ब्लॉग है। 
  • जब आप New Blog ऑप्शन पे क्लिक करेंगे तो एक छोटी सी विंडो सामने आएगी जिसमे आपको अपने ब्लाग का नाम / वेबसाइट का नाम डालना होगा। आप अपना मनचाहा नाम डाल सकते है। 
  • दूसरे ऑप्शन में आपको अपनी वेबसाइट का डोमेन नाम सेलेक्ट करना होगा। डोमेन नाम वह नाम होता है जिसे लोग ब्राउज़र के एड्रेस बार में डालकर किसी वेबसाइट को सर्च करते है जैसे www.google.com . इसी प्रकार से आपको भी अपनी वेबसाइट का नाम सेलेक्ट करना होगा। अगर जो नाम आप चाहते है वह उपलब्ध होगा तो सामने टिक का निशान आ जायेगा अगर नहीं आता है तो आप दूसरा नाम सेलेक्ट कर ले। 
  • एक बार डोमेन नेम लेने के बाद अब आपको एक टेम्पलेट सेलेक्ट करना होगा जो आपकी वेबसाइट का डिजाईन होगा और फिर आप क्रिएट ब्लॉग के बटन को क्लिक करे उसके बाद आपकी वेबसाइट तैयार हो जाएगी। 
  • अब आपको अपनी वेबसाइट पे नए पोस्ट लिखने होंगे। आप किसी ऐसे विषय पर वेबसाइट बनाये जिसके बारे में आप लिखने में कम्फ़र्टेबल हो। आप नया पोस्ट लिखने के लिए नए पोस्ट नाम के बटन पर क्लिक करे और फिर आपके पास नोट पैड जैसा एक पेज खुल जायेगा जिसमे आपको टॉपिक का नाम लिखना होगा फिर उसके बारे में लिखना होगा। फिर दाहिने हाथ में एक लेबल नाम का बटन होगा जिसको क्लिक करके अपने पोस्ट को एक शब्द में लेबल करे जैसे अगर आपका पोस्ट मोबाइल के  बारे में है तो उसे मोबाइल नाम दे दें। 
  • ऊपर आपको तीन बटन नज़र आएंगे  पब्लिश, सेव और प्रीव्यू।  प्रीव्यू बटन से आप अपने पोस्ट का प्रीव्यू देख सकते है की वह पब्लिश होने के बाद कैसा दिखेगा। सेव बटन से आप अपने पोस्ट को सेव कर सकते है ताकि अगर आपको बाद में उसमे काम करना हो तो वहीँ से स्टार्ट कर सके। पब्लिश बटन से आप अपना पोस्ट पब्लिश कर सकते है। पब्लिश करने के बाद आपका पोस्ट पब्लिक के लिए अवेलेबल हो जायेगा। 
  • अब आप वेबसाइट बनाने के बारे में थोड़ा बहुत समझ चुके होंगे की ये इतना भी कठिन काम नहीं है तो अब ये समझते है कि हम किन टॉपिक्स को चुने जो हमे पैसा कमा के दे सके। 

अपनी वेबसाइट के लिए क्या टॉपिक चुने ?


वैसे तो आप कोई भी टॉपिक चुन सकते है किसी भी बारे में वेबसाइट स्टार्ट कर सकते है लेकिन एक अच्छी प्लानिंग आपका काम बहुत आसान कर सकती है। कोई भी टॉपिक चुनने से पहले मै आपको दो बाते कहना चाहूंगा पहली यह कि हममे से कोई भी हर टॉपिक में माहिर नहीं हो सकता तो किसी एक स्पेसिफिक टॉपिक पर वेबसाइट बनाये जिसमे आपको नॉलेज हो या आपको इंटरेस्ट हो। इसका फायदा यह भी होगा की आपके वेबसाइट विजिटर को यह पता होगा की मुझे इस टॉपिक से सम्बंधित कोई भी चीज इस वेबसाइट पर मिल जाएगी और इसलिए वह आपकी वेबसाइट को याद भी रखेगा।

दूसरी बात ये है कि अगर आप ये सोचते है की मै इस टॉपिक पर क्या वेबसाइट बनाऊ इसके बारे में तो सबको पता है तो ऐसा सोचना भी गलत है क्योंकि दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है जिन्हें कई टॉपिक्स के बारे में बिलकुल भी जानकारी नहीं होती।  तो वेबसाइट ऐसी बनाये जो बिलकुल बेसिक से लेके हाई लेवल तक जानकारी देती हो।

अब हम टॉपिक्स की बात करते है मैंने पहले ही बताना चाहा है कि किसी एक टॉपिक पे वेबसाइट बनाना ज्यादा बेहतर होता है तो हमे ऐसे टॉपिक्स चूज़ करने चाहिए जोकि हमे कम मेहनत में ज्यादा से ज्यादा लाभ दे सके और हमे इतनी छूट भी दे की उनसे हम हर तरीके से पैसा कमा सके !

नीचे दिए गए इन विभिन्न विकल्पों में से आप कोई चुन सकते है। मै आगे पोस्ट में बताऊंगा की आप इनसे कैसे पैसे कमा सकते है।

टेक्नोलॉजी पर आधारित वेबसाइट 


टेक्नोलॉजी एक बहुत ही हॉट टॉपिक है इन दिनों क्योंकि ये आपको आसानी से पैसा कमाने में मदद करता है। इसका स्कोप भी काफी बड़ा है। यह टॉपिक आपको न केवल advertisement के द्वारा कमाने में मदद करता है बल्कि आपको कम्पनीज के समान बेच कर आपको कमीशन दिलवाने में भी मदद करता है। अक्सर आपने फेसबुक , ट्विटर पर न्यूज़ वेब्सीटेस को नए मोबाइल्स या अन्य गैजेट्स के बारे में बताते सुना होगा वो असल में कमीशन द्वारा कमाई करते है। जब भी उनकी वेबसाइट से होकर कोई भी विजिटर फ्लिपकार्ट , ऐमज़ॉन , स्नैपडील ,  ईबे या ऐसी किसी अन्य ecommerce वेबसाइट से सामान खरीदता है तो इन न्यूज़ वेबसाइट्स को कमीशन के तौर पर अच्छा खासा पैसा मिलता है। तो आप मोबाइल , लैपटॉप्स , इनसे रिलेटेड एक्सेसरीज व अन्य गैजेट्स के बारे में वेबसाइट बना सकते है। 

एजुकेशन पर आधारित वेबसाइट 


यह एक अन्य बेहतर विकल्प है। अगर आपको किसी एग्जाम या किताबो के बारे में अच्छी नॉलेज है तो इस प्रकार की वेबसाइट आपको बहुत ही अच्छा रिजल्ट दे सकती है क्योंकि यह वेबसाइट भी आपको ऑप्शन देती है की आप डायरेक्ट advertisement  के द्वारा भी कमा सके और किताबे, नोट्स, टेस्ट सीरीज इत्यादि बेच कर भी कमीशन द्वारा कमा सके। 

हँसी मजाक पर आधारित वेबसाइट


यह भी एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। अगर आपको हंसी मजाक पसंद है तो आप इस तरह की वेबसाइट बना सकते है। इस तरह की वेबसाइट की खास बात यह है की इसमें बहुत ज्यादा ट्रैफिक आता है मतलब इस तरह की वेबसाइट की ऑडियंस सबसे ज्यादा होती है क्योंकि हंसी मजाक सबको पसंद होता है। इस तरह की वेबसाइट अडवेर्टीस्मेंट द्वारा अच्छी कमाई करती है। हालाँकि इनका एफिलिएट मार्केटिंग (कमीशन ) का स्कोप कम होता है। लेकिन फिर भी इस तरह की वेबसाइट उसकी भरपाई हाई ट्रैफिक से कर देती है।

एक और भी फायदा होता है इस तरह की वेबसाइट्स का , ये वेबसाइट्स सोशल मीडिया वेबसाइट्स से आसानी से ट्रैफिक खींच लेती है। जबकि अन्य वेबसाइट्स के लिए यह काम थोड़ा मुश्किल होता है और वह सर्च इंजिन्स पे निर्भर रहती है।

न्यूज़ वेबसाइट्स



न्यूज़ वेबसाइट्स भी आजकल बहुत ही प्रचलन में है। न्यूज़ या मैगज़ीन वेबसाइट्स भी आसानी से सोशल नेटवर्क्स से ट्रैफिक खींच लेती है साथ ही ये वेब्सीटेस भी अडवेर्टीस्मेंट और कमीशन द्वारा अच्छी कमाई करती है।

वायरल कंटेंट वेबसाइट्स



आप भी जानते होंगे वायरल कंटेंट्स के बारे में। फेसबुक ट्विटर जैसी सोशल मीडिया वेबसाइट्स पे रोजाना कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है चाहे वो वीडियोस हो या इमेजस। तो क्यों न इसका भी फायदा लिया जाये, वायरल वेबसाइट्स भी बहुत ही ज्यादा ट्रैफिक खींचती है और आसानी से आपको पैसे कमाने में मदद करती है।

विडियो वेबसाइट्स



विडियो वेबसाइट्स भी एक बहुत ही अच्छा विकल्प है अगर आप टीचर है , या किसी टॉपिक पर आपको विडियो द्वारा नॉलेज शेयर करना पसंद है तो आप ये विकल्प चुन सकते है। आप किसी भी प्रकार की विडियो शेयर कर सकते है , बस जो जरूरी बात है वह ये है की आपकी वेबसाइट पे अच्छा ट्रैफिक आना चाहिए।

तो दोस्तों मैंने आपको बताया की कैसे आप वेबसाइट बना सकते है और किस किस तरह की वेबसाइट बना सकते है तो अब मै आपको बताना चाहूंगा की आप कैसे इन वेबसाइट्स से पैसा कमा सकते है।

वेबसाइट से पैसे कैसे कमाएँ ?



आम तौर पर हम वेबसाइट्स से दो ही तरीके से पैसे कमाते है। वैसे तो एक वेबसाइट से पैसे कमाने के ढेरो तरीके है लेकिन मै दो कॉमन तरीके आपके साथ शेयर करूँगा। 

1. अडवेर्टीस्मेंट द्वारा - आप अपनी वेबसाइट से अडवेर्टीस्मेंट द्वारा आसानी से पैसा कमा सकते हैं। ऑनलाइन आपको ढेरो ऐसी एड कम्पनीज मिल जाएँगी जो आपको उनके एड्स अपनी वेबसाइट पे लगाने के पैसे देंगी। या तो वो आपको हर एक व्यू का पैसा देंगी या हर क्लिक का। तो जितना ज्यादा ट्रैफिक आपकी वेबसाइट पे होगा आपकी कमाई भी उतनी ही होगी। मै कुछ अच्छी एड कम्पनीज के नाम आपको बता देता हूँ जैसे गूगल एडसेंस , मीडिया.नेट , इंफोलिंक्स , popads , popcash , outbrain इत्यादि। आप इनमे से किसी भी कंपनी को ज्वाइन कर सकते है और उसके एड्स अपनी वेबसाइट में लगाकर आप पैसा कमा सकते हैं। 

2. एफिलिएट मार्केटिंग द्वारा - जैसा की अभी मैंने ऊपर समझाया एफिलिएट मार्केटिंग का मतलब है कम्पनीज का सामान अपनी वेबसाइट द्वारा बिकवाना और उससे कमीशन द्वारा पैसा कमाना। लगभग हर एक eCommerce वेबसाइट अपना एफिलिएट प्रोग्राम चलाती है जैसे flipkart ,amazon , snapdeal , ebay  इत्यादि। आप इन वेब्सीटेस में नीचे की तरफ एफिलिएट के लिए लिंक्स देख सकते है उन्हें क्लिक करके इनके एफिलिएट प्रोग्राम्स को ज्वाइन करे और इनके सामान बिकवा कर कमीशन द्वारा अच्छी कमाई करें।

दोस्तों मैंने अब तक लगभग सारी बाते समझा दी है लेकिन फिर भी मै आपको कुछ टिप्स देना चाहूंगा ताकि आपको आंगे किसी भी प्रकार की दिक्कते न हो। इन बातों पर जरूर गौर कीजियेगा।
  • वेबसाइट का नाम हमेशा आसान और छोटा रखें ताकि आपके वेबसाइट विज़िटर्स को उसे याद रखने में आसानी हो। 
  • वेबसाइट का नाम और डोमेन का नाम एक ही रखें। ये भी आपके विज़िटर्स को आपकी वेबसाइट को याद रखने में आसान बनाएगा। 
  • कभी किसी और का कंटेंट कॉपी न करें। इससे आपकी वेबसाइट की क्वालिटी घटती है। आप किसी के पोस्ट से इंस्पिरेशन ले सकते है टाइटल भी सेम रख सकते है लेकिन कंटेंट अपनी भासा में लिखे। आप खुद ही सोचिये आप गूगल पे कुछ सर्च करते है और एक से लेकर 10 रिजल्ट्स में आपको सेम आर्टिकल मिले तो आपको कैसा लगेगा। इसलिए गूगल भी अपने विज़िटर्स को अच्छे रिजल्ट्स देना चाहता है तो अगर आप किसी का कंटेंट कॉपी करेंगे तो गूगल आपकी वेबसाइट को लौ क्वालिटी वेबसाइट मानेगा और उसे रिजल्ट्स में पीछे कर देगा और आप खुद ही समझदार है कि आप भी कुछ सर्च करते होंगे तो पहले से दूसरे पेज पे कभी कबार ही जाते होंगे। और वैसे भी मानवता के तौर पर भी किसी का कंटेंट कॉपी करना अच्छी बात नहीं है। 
  • हमेशा वेबसाइट में इमेज कंप्रेस कर के अपलोड करे उससे वेबसाइट की अच्छी स्पीड मेन्टेन रहती है। 
  • हमेशा यूनिक आर्टिकल लिखने की कोशिश करे। मेरे कहने का मतलब है ऐसे आर्टिकल लिखने की कोशिश करे जोकि इन्टरनेट पर पहले से अवेलेबल न हो तो वह आर्टिकल गूगल के फर्स्ट पेज पे रैंक करेगा और आपकी वेबसाइट को अच्छा ट्रैफिक भेजेगा. 
  • रोजाना कम से कम 1 से 2 आर्टिकल लिखने का प्रयास करे। आपकी वेबसाइट में जितने ज्यादा आर्टिकल होंगे आपका ट्रैफिक भी उतना ही ज्यादा होगा। साथ ही रेगुलरली अपनी वेबसाइट को अपडेट करने से आपके रेगुलर विज़िटर्स भी बने रहते है।
  • सोच समझ कर ही किसी बाहर की वेबसाइट को अपनी वेबसाइट से लिंक करे। जब भी किसी बाहर की वेबसाइट को लिंक करे उसे नोफोल्लोव करना न भूले। ब्लॉगर में नोफ़ॉलो का ऑप्शन अवेलेबल है जब भी आप किसी वेबसाइट को लिंक करेंगे तो यह ऑप्शन आपको दिखेगा बस आपको टिक करना होगा। 
  • वेबसाइट के अंदर के एक पेज से दूसरे पेज को जब भी लिंक करे वहां नोफोल्लोव को टिक न करे।

तो दोस्तों मै उम्मीद करता हूँ की आपको मेरा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको मेरा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे कृपया अपने मित्रों और कोल्लेगेस के साथ जरूर शेयर करे। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद नहीं आया हो तो मै आपसे छमा चाहूंगा। मै उम्मीद करता हूँ की आप भी जल्द ही अच्छी कमाई करने लगे और बाहर की कम्पनीज से पैसा अपने देश में लाकर देश की तरक्की में सहयोग करें।

और उम्मीद कभी न छोड़ें। परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता किसी को जल्दी किसी को थोड़ा देर से लेकिन लाभ जरूर पहुँचाता है।

No comments:

Post a Comment